सीमांत देवताल-इन्द्रकुर्सी का दौरा कर जिला पंचायत अध्यक्ष ने जवानों से की मुलाकात, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

The district panchayat president visited Seemant Devtal-Indrakursi and met the jawans, praying for the happiness and prosperity of the state.

भारत-तिब्बत सीमा के देवताल एवं इन्द्रकुर्सी क्षेत्र पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, जवानों से की मुलाकात

गोपेश्वर/चमोली,। जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली दौलत सिंह बिष्ट ने  भारत-तिब्बत सीमा से लगे जनपद के अति दुर्गम एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण देवताल और इन्द्रकुर्सी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात भारतीय जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सीमांत क्षेत्र की परिस्थितियों की जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विषम भौगोलिक और कठिन मौसमीय परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने जवानों के साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को नमन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

दौलत सिंह बिष्ट ने देवताल में जनपद चमोली, उत्तराखंड तथा देश की सुख-समृद्धि, शांति, सुरक्षा और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का विकास और वहां रहने वाले लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ संतुलित विकास के लिए भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व को संरक्षित करते हुए उनके समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। भ्रमण के दौरान उन्होंने सीमांत क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा स्थानीय परिस्थितियों का भी अवलोकन किया।