Two killed, three injured as car falls into gorge in Devprayag
देवप्रयाग, 15 अक्टूबर। देवप्रयाग-श्रीनगर मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5:40 बजे वाहन संख्या HR-68 C1242 चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था। देवप्रयाग से लगभग चार किलोमीटर आगे श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बागी, देवप्रयाग पहुंचाया गया। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी रहा। घटना की सूचना एसडीआरएफ टीम को भी दी गई।
घायल व्यक्तियों का विवरण:
1. उत्तम सिंह (33 वर्ष), पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम लाडोली, रुद्रप्रयाग।
2. टीशा रावत (18 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी ग्राम बीना, थाना रुद्रप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग।
3. सुनीता देवी (45 वर्ष), पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी ग्राम बीना, थाना रुद्रप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग।
मृतकों का विवरण:
1. सत्येश्वरी देवी (72 वर्ष), पत्नी हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली।
2. अनिल (चालक), पुत्र सुदर्शन, निवासी किमोली पारतोली, चमोली।
पुलिस और बचाव दल की ओर से घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य किया गया। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
