हर हाल में बनेगा सिमखोली क्वीठी गौचर सम्पर्क मार्ग कार्यवाही जारीःराजेन्द्र भण्डारी

 

Simkholi Kvithi Gauchar link road will be built under any circumstances. Proceedings ongoing: Rajendra Bhandari.

 

चमोली/पोखरीःबद्रीनाथ विधान सभा के विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने अपने गृह क्षेत्र पोखरी व्लाक के सिनाउ वल्ला-पल्ला,ग्राम पंचायत सिमखोली व काण्डई खोला का भ्रमण कर जन समस्यायें सुनी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का भारी बहुमत देने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
सिमखोली ग्राम पंचायत में अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि सिमखोली क्वीठी गौचर सम्पर्क मार्ग का निमार्ण हर हाल में किया जायेगा। इस कार्य पर निमार्ण कार्य की प्रक्रिया त्वरित रूप से की जा रही है। उन्होेेंने कहा कि सिमखोली में जूनियर हाई स्कूल व उडामाण्डा रौता मोटर मार्ग का कार्य पूर्व में बहुत संर्धष के बाद हो पाया है। जल्द में पॉलीटेक्निक कॉलेज के सुचारू रूप से चलाना शुरू हो जायेगा। जो क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर सावित होगा। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से युवक मंगलदल सिमखोली को 50 हजार रूपये व महिला मंगलदल सिमखोली को 1 लाख रूपये देने की घोषणा की।वही ग्रामीणों ने जन सम्पर्क मार्ग समेंत अनेक समस्याओं को विधायक बद्रीनाथ के सम्मुख रखी।
वही ग्राम पंचायत काण्डई खोला पंहुचने पर विधायक राजेन्द्र भण्डारी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने सभी ग्रामीणों का जनमत देने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। काण्डई खोला में अपने सम्बोधन में उन्होंने विधायक निधि से खेल मैदान के लिए 3 लाख रूपये की घोषणा व इज्जर गांव के लिए मोटर मार्ग से गांव तक सीसी मार्ग हेतु 2 लाख रूपये देने की बात कही कही।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि व विधायक प्रतिनिधि सत्येन्द्र नेगी,युवा नेता सूरज खत्री, समाजसेवी व पत्रकार भानु प्रकाश नेगी,नंदन सिंह पंवार,पप्पू लाल,सिमखोली पूर्व प्रधान प्रवेन्द्र खत्री,गणेश लाल,दरमान सिंह पंवार,काण्डई प्रधान विनोद नेगी,सिनाउ प्रधान,त्रिलोक बर्त्वाल,समाजसेवी सत्येन्द्र बुटोला,भरत खत्री,नरेन्द्र सिंह नेगी,ओमप्रकाश नेगी,महिला मंगलदल सिमखोली,सिनाउ,काण्डई,सिनाउकी महिला शक्ति युवक मंगलदल समेत अनेक गणमान्य लोग सामिल रहे।