पीसीओएस से बचाव और प्रबंधन के बताए उपाय, 500 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज एवं पीसीओएस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में पीसीओएस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में करीब 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने पीसीओएस के हार्मोनल एवं मेटाबॉलिक पहलुओं के साथ ही संतुलित पोषण, नियमित व्यायाम, योग, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर चिकित्सकीय सलाह के महत्व पर जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर, विशिष्ट अतिथि डॉ. रेखा श्रीवास्तव, गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. उत्कर्ष शर्मा तथा कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर एवं लोकल कन्वीनर डॉ. आकृति गुप्ता सहित विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ मौजूद रहे।
पैनल डिस्कशन के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को पीसीओएस की पहचान, रोकथाम और प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया।
