गौरीकुंड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही करना जोखिम भरा।
गौरीकुंड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हैलीपेड के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यात्रा मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षा की दृष्टि से आंशिक रूप से रोक दिया गया था। वर्तमान में मौसम अनुकूल होने के दृष्टिगत भीमबली से गौरीकुण्ड की ओर आने वाले यात्रियों को सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सावधानियों के साथ चरणबद्ध रूप से निकाला जा रहा है।
यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही हेतु एस0डी0आर0एफ0, डी0डी0आर0एफ0, वाई0एम0एफ0, आपदा मित्र एवं पुलिस बल की रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं तथा उनके द्वारा यात्रियों को आवश्यक सहयोग एवं सुरक्षा प्रदान की जा रही है। वर्तमान स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है तथा यात्रियों को रेस्क्यू टीमों की निगरानी में सुरक्षित रूप से निकाला जा रहा है।
