चांदपुर गढ़ी मण्डल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

BJP state president Mahendra Bhatt’s birthday was celebrated with great enthusiasm in Chandpur Garhi mandal.

कर्णप्रयाग। चांदपुर गढ़ी मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन स्वस्तिवाचन एवं मंत्रोच्चार के साथ केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पीसीएस अधिकारी जगदीश प्रसाद बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष ज्योति कैलखुरा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नवीन बहुगुणा, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, मंडल महामंत्री नारायण सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता विजय चमोला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजया बरमोला सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भट्ट के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को जन-जन तक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।