खडगे की रैली के साथ सूबे मे बजी लोकसभा चुनाव की रणभेरियां

 

With Kharge’s rally, the bells and whistles of Lok Sabha elections rang in the state.

देहरादून:प्रदेश में लोकसभा चुनाओं के चलते चुनावी माहौल गर्माने लगा है। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने जाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। चुनावी माहौल को देखते हुए कई निर्दलीय प्रत्यासी भी टिकट की उम्मीद में मन पसंद पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने लगे है।
इसी क्रम में बीते कुछ दिनों से मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस समेत निर्दलीय प्रत्यासियों का रूख भाजपा की ओर होने लगा है। बीते सप्ताह जहां आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व कांग्रेसी नेता जोत सिंह बिष्ट,पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता डॉ आप पी रतूड़ी व महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री कमलेश रमन समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की वहीं रविवार को केदारनाथ विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्यासी कुलदीप रावत ने अपने दो हजार सर्मथकों समेत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही कोटद्वार के पूर्व विधायक सैलेन्द्र रावत,पूर्व कैविनेट मंत्री मातवर सिंह कण्डारी के पुत्र राजीव कण्डारी, देवप्रयाग नगर पंचायत के अध्यक्ष कोठियाल व कई जिला पंचायत सदस्यों ने अपने अनेक सर्मथकों समेत भाजपा की सदस्यता गृहण की।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,कैविनेट मंत्री गणेश जोशी,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भाजपा में सामिल अनेक दलों के कार्यकताओं को फूल माला,पार्टी का पटका पहना कर सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट काफी खुश व उत्साहित नजर आये उन्होंने कहा कि कांगेस के कई और वरिष्ठ नेता भी हमारे सम्पर्क में है। जल्द वह भी भाजपा में सामिल होंगे और लोकसभा चुनाओं में भाजपा को फायदा पंहुचायेंगे।
वही केदारनाथ विधानसभा के दो बार के निर्दलीय प्रत्यासी कुलदीप रावत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर खुशी जताते हुऐ कहा कि भाजपा से मेरी विचार धारा जुड़ी तो मैने पार्टी को अपना लिया है।
बहरहाल अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सम्पूर्ण भारत वर्ष में राम लहर के साथ साथ आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के लहर वाली बयार चलने लगी है। इसी के चलते राजनीतिक दलों के जन प्रतिनिधि अपना भविष्य को देखते हुऐ लगातार बड़ी संख्या में भाजपा में आने लगे है। वही विपक्षी दल भी पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गये है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिर्काजुन खडके ने देहरादून में एक चुनावी रैली कर जहां कांग्रेसियों में जोश भरने का काम किया। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने इस रैली को फेल बताया। गौरतलब है कि आगमी चुनावो के मध्य नजर राजनीतिक पार्टीयों आम जनता से खूब चुनावी वादे व दावे करने लगे है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि आगामी लोकसभा चुनाओं में जनता किस दल की बातों पर यकीन करती है।

भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज,देहरादून