चमोली जनपद के कुलसारी-सुनाऊ पुल के समीप पिंडर नदी में एक व्यक्ति का शव बहता हुआ दिखाई देने से क्षेत्र में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान सुदर्शन सिंह (61 वर्ष), पुत्र गोविंद सिंह, निवासी देवसारी विकास खंड देवाल,हाल निवासी ग्वालदम,थाना थराली के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
