जिले में प्रथम, प्रदेश मेरिट में 9वां स्थान हासिल कर रिद्बिमा रावत ने बढ़ाया पोखरी का मान ।

Riddhima Rawat increased the prestige of Pokhari by securing first position in the district and 9th position in the state merit.
पोखरी। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2026 में शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी की छात्रा कुमारी रिद्धिमा रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 479 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ रितिका ने जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है, वहीं पूरे प्रदेश की मेरिट सूची में 9वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विशेष बात यह है कि रिद्धिमा ने बिना किसी कोचिंग के घर पर स्वअध्ययन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता से विद्यालय, परिजनों और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
रितिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन व आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा।
भविष्य की योजनाओं के बारे में रितिका ने कहा कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती हैं और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहती हैं। रितिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येन्द्र बुटोला परिवार, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। (फोटो संलग्न)