अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ में क्षेत्रीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

चमोली:पोखरी ब्लाक के अटल उत्कृठ राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ पोखरी में क्षेत्रीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अथिति क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पोखरी दीपक बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अंडर 19 व अंडर 14 बालक बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीडा प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के अनेक छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। वही मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगितायें छात्र छात्राआंे में आत्मविश्वास का संचार करती है। जिससे छात्र छात्राओं का बेहतर भविष्य का निमार्ण होता है।
इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सभासद समुद्रा देवी,खण्ड विकास अधिकारी भाष्कर चद्र बेबनी,पूर्व अध्यिापिका कमला बर्त्वाल,संरक्षक प्रधानाचार्य जी.एल. शैलानी,व्यायाम शिक्षक महेन्द्र बुटोला,प्रवक्ता हिन्दी महेश किमाठी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहें। क्षेत्रीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता मेजवानी की कमान फील्ड मार्शल अनूप रावत के नेतृत्व में आयोजित की गई।