पोखरी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया गया एकदिवसीय विज्ञान कार्यशाला

One-day science workshop organized at Pokhari Block Education Officer’s office

 

विकासखंड पोखरी के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में विकासखंड के सभी जूनियर हाई स्कूल, हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेज के विज्ञान प्रभारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें आगामी विज्ञान की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई।


जिसमे सबसे अधिक इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता के बारे में जनपद समन्वयक गंभीर असवाल एवं ब्लॉक समन्वयक संदीप नेगी ने विस्तार पूर्वक बताया, क्योंकि इसमें आइडिया सेलेक्ट होने पर बच्चों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ₹10000 की धनराशि आती है। इस बैठक में राज्य स्तर से स्टेट कॉर्डिनेटर इंस्पायर अवार्ड अवनीश उनियाल भी ऑनलाइन जुड़े।


इसके अलावा विज्ञान संगोष्ठी, विज्ञान महोत्सव, सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कोंग्रेस प्रतियोगिता एवम् विज्ञान प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के बारे में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखें। यह कार्यशाला खंड शिक्षा अधिकारी कुमारी नेहा भट्ट के मार्ग निर्देशन में संपन्न हुई ।जिसका मंच संचालन सुरेंद्र राणा ने किया। इस अवसर पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद अध्यक्ष उपेंद्र सती अशासकीय जूनियर संघ जनपद अध्यक्ष नरेंद्र रावत व विभिन्न विद्यालयों के विज्ञान प्रभारी के रूप में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।