चमोली जनपद के विकसखंड नारायणबगढ़ में  बंदरो का आतंक

बंदरो का आतंक

चमोली जनपद के विकासखंड नारायणबगढ में लावारिस कुत्तों के आंतक से निजात मिलने के बाद अब बंदरों की आक्रामकता बढ़ने लगी है। बीते रोज पैठाणी गांव में बंदरों ने एक बुजुर्ग महिला और एक व्यक्ति पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बंदरों के हमले के शिकार हुए पैठाणी गांव के पूर्व प्रधान मृत्युंजय परिहार ने बताया कि वह अपने घर की छत से नीचे उतर रहे थे तो अचानक बंदरों ने पीछे से हमला कर उनकी पीठ को जख्मी कर दिया। वही ग्राम प्रधान हेमलता ने बताया कि इससे पूर्व गांव की बुजुर्ग महिला सौंणी देवी को भी हमलावर बंदरों ने घायल कर दिया उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी नारायणबगड़ से बंदरों को पकड़ने तथा उनके हमलों से घायल हुए लोगों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

मृत्युन्जय परिहार पूर्व प्रधान पैठाणी
नीरज बिष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य।

बंदरो के काटने की घटना के बाद नारायणबगढ के कई गांवो में दहसत का माहौल है। बंदरो के काटने की घटना के बाद मरीजो को आयुष्मान आरोग्य मंदिर नारायणबगढ में रैबीज का टीका लगाया जा रहा है। डाॅ गौरव सिंह दुषात का कहना है कि बंदरो के काटने की यह दूसरी घटना है जिन्हे समय पर टीका लगाया जा रहा है।
डाॅ गौरव सिंह दुषात, आयुष्मान आरोग्य मंदिर नारायणबगढ।