9 अप्रैल नवरात्र से कमल मेहंदी कन्या पूजन का कार्यक्रम होगा आयोजित

Kamal Mehndi Kanya Puja program will be organized from 9th April Navratri.

भाजपा के घर-घर अभियान को मिल रहा है अपार जन समर्थन: आशा नौटियाल

बूथ स्तर पर महिलाओं की बैठक का होगा आयोजन

भाजपा के सभी प्रत्याशी हासिल करेंगे ऐतिहासिक जीत: दीप्ति रावत

देहरादून 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने प्लान तैयार कर लिया है ।भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर प्रचार प्रसार किया जा रहा है प्रभावी महिला मतदाताओं की सूची तैयार कर ली गई है और उनके साथ संवाद और संपर्क किया जाएगा उनका कहना है कि स्वयं सहायता समूहों के साथ एन जी ओ महिलाओं के साथ में संपर्क और संवाद स्थापित करने का भी प्लान तैयार किया गया है।

इसी तरह से एक अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक शक्ति केंद्र स्तर पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें 100 से लेकर 150 तक महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि बूथ स्तर पर नवरात्रि के पर्व को भी मानने का प्लान बनाया गया है 9 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक नवरात्रि में कमल मेहंदी कन्या शक्ति पूजन के कार्यक्रम आयोजित करने के साथ कीर्तन भजन का भी आयोजन किया जाएगा ।जिसमें स्थानीय महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा सभी बूथ पर महिला बैठकें आयोजित की जाएगी ।

हर बूथ पर तकरीबन 25 से 50 महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा उनका कहना है कि 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे इस तरह की प्लानिंग तैयार की गई है।

आपको बता दें कि आज भाजपा महिला मोर्चा के रानी पोखरी मंडल में ऋषिकेश जिला पदाधिकारी बैठक सम्पन्न हुई
. इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भी मौजूद रही। भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत का कहना है कि जगह-जगह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है स्थानीय लोगों का अपार जन समर्थन मिल रहा है और ऐसे में इस बार उत्तराखंड में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि ऐसे युवा मतदाता जो पहली बार मतदाता बने हैं उनसे भी संपर्क किया जा रहा है बूथ स्तर पर महिला टोली का आयोजन का गठन किया गया है जो बूथ स्तर पर प्रचार प्रसार करेगी आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट , भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मिडिया प्रभारी नेहा शर्मा,जिला प्रभारी अनू कक्कर, जिला अध्यक्ष कविता शाह , सुनीता रावत मंडल अध्यक्ष रानी पोखरी जिला महामंत्री , भाजपा महिला मोर्चा के जिला प्रभारी राजेंद्र तड़ियाल मौजूद रहे।

जिला उपाध्यक्ष सुंदरी कंडवाल आशा सेमवाल जिला महामंत्री गीतांजलि रावत, ममता प्रधान, जिला मंत्री मंजू नेगी, सुमनलता, रीता नेगी, रेनू चौधरी
भावना किशोर गौड़, रेखा बिंजोला वर्षा वर्मा अनामिका अग्रवाल मंडल अध्यक्ष सुनीता रावत आरती लाखेड़ा माधवी गुप्ता शंभा पंवार ,कुसुम शर्मा पुष्पा भारद्वाज कार्यकारी सदस्य रीना चौहान ,माया अधिकारी ,गुड्डी देवी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा जिला कार्यकारिणी युवा मोर्चा अंकित विजल्वान मंडल महामंत्री संगीता बहुगुणा, गुड्डी , पूजा पुंडीर ,सोनाली काला ,मनोरमा ,पूनम सुशीला नेगी, आदि मौजूद रही।