राज्य के विकास में मै अपना योगदान दे सकूं ये मेरा सौभाग्य होगा।महेन्द्र भट्ट

 

It will be my good fortune to contribute to the development of the state. Mahendra Bhatt

राज्य के विकास में योगदान दे सकूं ये मेरा सौभाग्य होगाःमहेन्द्र भट्ट
देहरादूनःभाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट के राज्यसभा के लिए निर्विरोध उम्मीद वार चुने जाने पर देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर उनके शुभ चिंन्तकों ने  बधाई व शुभकामनायें दी। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व व पार्टी कार्यकताओं का आभार जाताया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में मै अपना योगदान दे सकूं ये मेरा सौभाग्य होगा।

वही हॉल ही में भाजपा में सामिल हुए समाजसेवी व पूर्व केदारनाथ विधानसभा के निर्दलीय प्रत्यासी कुलदीप रावत ने भी महेन्द्र भट्ट के राज्यसभा के लिए चयनित होने पर खुशी जताई उन्होनें कहा कि हमें उन से क्षेत्र के विकास के लिए बहुत सारी उम्मीदे है।
राज्यसभा प्रत्यासी के लिए चयनित होने पर महेन्द्र भट्ट के समर्थकों व शुभचिन्तकों का बधाई देने के लिए उनके आवास पर शुबह से ही तांता लगा रहा वहीं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ने कहा कि यह पोखरी चमोली क्षेत्र के गौरव का क्षण है।एक ईमानदार छवि के नेता को राज्यसभा के लिए प्रत्यासी चयनित करने पर पार्टी के र्शीष नेतृत्व का आभार।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के राज्यसभा के लिए चयनित होने पर उनके गृह क्षेत्र पोखरी से लेकर चमोली में खासा उत्साह का माहौल बना हुआ है। पहली बार चमोली जनपद से देश के उच्च सदन के लिए महेन्द्र भट्ट का नाम चयनित हुआ है। जिससे जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्रीय जनता समेत प्रदेश भर में विकास की उम्मीदें बड़ गई है।