पोखरी में कांवड़ यात्रियों के वाहनों की सघन चेकिंग, 40 चालान

Intensive checking of vehicles of Kanwar pilgrims in Pokhari, 40 challans issued

 

पोखरी। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश और थानाध्यक्ष पोखरी देवेंद्र कुमार पंत के नेतृत्व में पोखरी पुलिस ने कांवड़ यात्रियों के वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, ध्वनि प्रदूषण समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत 19 चालान किए गए। इनमें 11 ऑनलाइन चालानों से 5,500 रुपये तथा आठ नगद चालानों से 4,000 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

इसके अलावा पुलिस एक्ट के तहत 21 चालान किए गए, जिनसे 5,750 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने कांवड़ यात्रियों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।

चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक दलवीर सिंह नेगी, आरक्षी भरत सिंह टोलिया तथा होमगार्ड राकेश और दिनेश सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।