नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी,कास्तकारो के खिले चेहरा

 

3 नवंबर 2023 को नीती घाटी मे सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिला, पांच बजे के आसपास बारिश शुरू हुई और कुछ ही देर बाद बर्फ गिरना शुरू हो गया और लगभग नौ दस बजे तक बर्फ गिरता रहा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना हैं कि, इस सीजन का यह पहला बर्फ बारी है।बर्फ गिरने से घाटी का तापमान में गिरावट आ गई और ठंड बढ़ गया।
नीती घाटी में कड़ाके की ठंड के बाबजूद अभी भी मलारी गांव में स्थानीय लोग निवास कर रहे है। मलारी गांव में लगभग तीस पैंतीस लोग इस कड़ाके के ठंड मे यही रह रहे है। जबकि बाकी गांव वाले अपने शीतकालीन प्रवास यानि कि जनपद चमोली के निचले क्षेत्रों के गावों में शिफ्ट हो गए है।बर्फ पड़ने के बाद यहां का जो प्राकृतिक सौंदर्य है मानो उस पर चार चांद लग गया हो।रात को बर्फ पड़ने के बाद जब सुबह उठ कर चारो ओर देखा तो मानो इन ऊंचे ऊंचे पहाड़ों पर सफेद मखमली चादर बिछा रखा हो ऐसा प्रतीत हो रहा था।बर्फबारी व कड़ाके के ठंड के बाबजूद भी यहां पर घूमने फिरने वाले पर्यटकों का तांता लगा हुआ हैं।भविष्य मे
सरकार यदि इस क्षेत्र को पर्यटन के हिसाब से बढ़ावा देती है तो यहां पर पर्यटक और बढ़ सकते है।

पुष्कर सिंह राणा
हिमवंत प्रदेश न्यूज
नीती घाटी जोशीमठ