विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 लोग सम्मानित

Felicitation ceremony in Chamoli on World Red Cross Day, 10 people honored for their outstanding work in various fields

 

चमोली : विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा चमोली की ओर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट एवं प्रमुख विकासखंड विनीता देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

8 मई को हेनरी ड्यूनां के जन्मदिवस को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनपद चमोली में भी विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 10 लोगों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में डॉ. राकेश गैरोला, डॉ. डी. एस. नेगी जिन्होंने 22 बार रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में योगदान दिया, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. ममता, आपदा एवं आपातकाल में लोगों की सहायता के लिए अकोला पुरोहित, स्वास्थ्य सेवाओं में डॉ. राजीव शर्मा एवं डॉ. दीपक नेगी, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में धन सिंह दरिया तथा स्वच्छता के क्षेत्र में डॉ. दीपक कुमार को सम्मानित किया गया।
इस दौरान भारतीय रेड क्रॉस शाखा के जनपद स्तरीय वॉलिंटियर्स को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विपिन फरसवान, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार, समीर बहुगुणा, उषा रावत, रेड क्रॉस शाखा चमोली के अध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल, उपाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष चरण सिंह नेगी, राज्य समिति सदस्य भगत बिष्ट, सचिव सुरेंद्र रावत सहित महेंद्र नेगी, महेंद्र बिष्ट, प्रकाश नेगी, शंकर बिष्ट, दीपक भट्ट, अमित मिश्रा, विपिन कंडारी, सूर्या पुरोहित, दीपक बिष्ट, दलवीर बिष्ट एवं हिम्मत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।