गौचर में जनपदीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे स्कूली बच्चे

शरदकालीन व शीतकालीन खेल

चमोली जनपद के विकासखंड कर्णप्रयाग स्थित गौचर मेला मैदान में 26 वीं जनपदीय शरदकालीन एवं शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल व मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने दीप प्रज्वलित व झण्डा रोपण कर किया ।

जनपद के सभी विकासखण्ड के प्रारम्भिक व जूनियर हाईस्कूल के स्कूली बच्चो के लिए आयोजित इस कार्यक्रम मे एथलेटिक्स, खो- खो,कब्बडी,लम्बी कूद,ऊंची कूद,बैडमिंटन आदि खेलो को सम्मलित किया गया है।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्कूली बच्चो द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये।
इस अवसर मुख्य अतिथि विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने कहा कि स्कूली बच्चो को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है,मै इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
अनिल नौटियाल विधायक कर्णप्रयाग, मुख्य अतिथि।

वही इस खेलकूद प्रतियोगिता के लिए धन के आभाव पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ चमोली के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र ने नाराजगी जताते हुए खेल प्रतियोगिता के लिए शीध्र धन की व्यवस्था की मांग शासन से की। उपेन्द्र सती का कहना है कि यह खेल प्रतियोगिता अध्यापक अपने खर्चे पर करवा रहे है।

उपेन्द्र सती,अध्यक्ष राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ चमोली।

जनपद स्तरीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चो का उत्साह बर्धन के लिए कार्यक्रम में पंहुचे मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकास सारस्वत का कहना है कि स्कूली बच्चो के खेल प्रतियोगिता के लिए घन के आभाव की समस्या शासन स्तर पर समाधान के लिए भेजा जायेगा।
आकास सारस्वत, मुख्य शिक्षा अधिकारी।