24 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय परख प्रश्न पत्र निर्माण कार्याशाला का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर, चमोली में किया गया, प्रशिक्षण में जनपद चमोली के 09 विकासखण्ड़ो से सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालयों व प्रत्येक विकासखण्ड़ से 01 बी०आर०पी० कुल 25 प्रतिभागियों कार्याशाला में प्रतिभाग किया ।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य-परख के अन्तर्गत NAS (राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण) परीक्षा 2027 की पूर्व तैयारी के लिए कक्षा 6,7व 8 सामाजिक विज्ञान विषय में दक्षता व सीखने के प्रतिफल पर आधारित वर्कशीट एवं प्रश्न पत्रों का निर्माण किया गया ।
कार्याशाला के समन्वयक डॉ गजपाल राज द्वारा परख प्रश्न पत्र निर्माण संदर्भ में प्रतिभागियों को जानकारी दी। संदर्भदाता के रुप में श्री बीरेन्द्र सिंह कठैत, श्री रविन्द्र सिंह वर्खाल और बी०एल० जितेला डॉ० कमलेश कुमार मिश्र सहित योगेन्द्र सिंह बर्त्वाल, सुमन भट्ट एवं मृणाल जोशी सहित समस्त विकासखण्ड़ो के डायट मेंटर उपस्थित रहे। कार्याशाला का समापन श्री आकाश सारस्वत डायट प्राचार्य द्वारा किया गया ।
प्रशिक्षण के समापन सत्र में बोलते हुए डायट के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि सभी विषयों में दक्षता आधारित प्रश्नपत्रों का निर्माण किया जाना है जो कक्षा तीन से 12वीं तक के लिए होगा, इसके लिए समस्त विषयों का जिला संदर्भ समूह और ब्लॉक संदर्भ समूह का निर्माण किया जाएगा, अब शिक्षा का अगला लक्ष्य बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा देना है, जिसके लिए कई तरह के सर्वे किए जा रहे हैं, वर्ष 2026 -27 में विद्यालयों में परख सर्वे कक्षा तीन, कक्षा 6 और कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए किया जाएगा,
कार्यक्रम के समापन से सत्र को शिक्षक दशरथ लाल टम्टा एवं श्रीमती सोनी भंडारी द्वारा भी संबोधित किया गया ,
समापन सत्र का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर गजपाल राम राज द्वारा किया गया l
