गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम

A colorful cultural program was organized at the Holi Milan function organized by Garhwal Bhratri Mandal Sansthan.

 

देहरादूनः पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण,वेल रोड़, क्लेमेनटाउन , देहरादून में गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था (पंजी) क्लेमेनटाउन द्वारा अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल, महासचिव जयपाल सिंह रावत के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का सुन्दर आयोजन किया गया।इस समारोह में मुख्य अतिथि संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एवं संस्था के संरक्षक ओ पी सकलानी (वरिष्ठ अधिवक्ता) थे।


इस होली मिलन समारोह में संस्था के ही सम्मानित सदस्य ‌ जसवंत सिंह नेगी (चांद कोटी) और साथियों द्वारा गढ़वाली खड़ी बोली में बहुत ही सुन्दर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई जिसमें बोल थे:- खेला होली, खेला होली,खोली का गणेश। ऊं नमो नमो गणेश। तिल का तेल कपासी की बाती। खोलो किवाड़ चलो मठ्ठा भीतर आदि प्रस्तुतियों से लोगों का जहां दिल जीत लिया वहीं गढ़वाल की संस्कृति की छटा भी बिखेर दी। इस प्रस्तुति में संस्था के सम्मानित सदस्य जसवंत सिंह नेगी (चांद कोटी) के साथ संस्था के ही सदस्य त्रिलोचन सुन्दरियाल, हरिसिंह रावत, दर्शन सिंह नेगी,कमल सुन्दरियाल, दर्शन सिंह भण्डारी,ब्रिज मोहन सिंह रावत, कैप्टन महेंद्र सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह गुसाईं , चक्रधर सुन्दरियाल, अरविंद धूलिया, सुरेन्द्र सिंह रावत, देवेन्द्र सिंह असवाल और गोबिंद सिंह रावत थे।


इसी क्रम में सांस्कृतिक सचिव यशवन्ती थपलियाल के नेतृत्व में बच्चों ने बहुत ही सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जिसमें बालिका प्रीति और निहारिका ने “होली मां उड़े रे गुलाल। गरिमा नेगी ने” जै कृष्णा लाल की। कनिष्का ने “लबरा छोरी। सतासी नेगी ने”रंग बरसे भीगे चुनर वाली।अराध्य नेगी सभी बालिकाओं ने बहुत ही सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।इस अवसर पर विशेष यह था कि संस्था के ही सम्मानित सदस्यों ने ही खड़ी बोली होली में समा बांध दिया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि महोदय ने सभी को होली पर्व को इस प्रकार हर्षोल्लास से मनाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया साथ ही हर बर्ष इसी भांति होली मनाने की उम्मीद जताई।इस अवसर पर शिष्टाचार अनुसार सबको होली का टीका लगाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर छेत्र के सभी गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक कर्नल हीरा मणी बर्थवाल (विशिष्ट सेना मैडल) , कर्नल वी एन पुरोहित, विश्व भास्कर मेंदोला, सभासद राजेश परमार,डी पी बडोनी, अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल, महासचिव जयपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत, पूर्व महासचिव आर सी एस रावत, सतीश चन्द्र डबराल, सुबेदार मेजर उमराव सिंह गुसाईं ,देवी प्रसाद पुरोहित,बिलोचन प्रसाद वर्थवाल, सुषमा सजवाण/चौधरी, राजेश्वरी,आशा नेगी सहित महिलाएं उपस्थित थीं।इस अवसर पर धर्म पुर विधान सभा के विधायक विनोद चमोली जी ने भी शिरकत की ।