चतुर्थ औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर-2026 की फुटबॉल प्रतियोगिता में वार्ड नंबर 6 गौचर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना एक भी मैच हारे फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में HSFC क्लब गौचर को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
टीम की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे वार्ड नंबर 6 सहित समस्त गौचर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
टीम मैनेजर एवं ओनर सभासद विनीत रावत ने खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित करने, उनका मनोबल बढ़ाने और टीम में एकजुटता एवं अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विनीत रावत ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका उद्देश्य केवल वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को खेल, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें सकारात्मक दिशा देना भी है। युवाओं की प्रतिभा को मंच देना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, आपसी एकता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। भविष्य में भी युवाओं के प्रोत्साहन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
वार्ड नंबर 6 की यह जीत साबित करती है कि जब युवाओं को सही मार्गदर्शन, नेतृत्व और प्रोत्साहन मिलता है, तो सफलता निश्चित होती है।
