Haryana team arrives in Sawad to study women’s empowerment and rural development model.
वीर भूमि सवाड़ में पहुँची एक्सपोजर विजिट की टीम….
ग्राम सभा सवाड ने अतिथियों का किया जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों/कर्मियों के पांच दिवसीय विजिट के अंतर्गत सोनीपत हरियाणा की टीम वीर भूमी सवाड देवाल में पहुंची। जिसमें ग्राम सभा सवाड के पंचायत के सभी पदाधकारी गण,महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, पूर्व सैनिकों ने पुरे टीम का ढोल दमाऊ के साथ स्वागत किया, जिसमें एक्स्पोज़र विजिट टीम ने महिला मंगल दल ग्राम सभा के अंतर्गत महिलाओं के लिए हो रहे उचित प्रयासों को लेकर गहन चर्चा की।साथ ही ग्राम सभा और विजिट टीम की सकारात्मक वार्तालाप हुई। साथ ही साथ विजिट टीम का अनुभव ग्राम सभा के प्रति बहुत ही सकारात्मक और तारीफ के योग्य रहा, इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सभी पदाधिकारी गण, दलवीर बिष्ट, भरत बिष्ट, हंसी धपोला,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट,नंदन खत्री, क्षेत्र पंचायत सदस्य दलबीर राम जी,महिला मंगल दल अध्यक्ष नंदी देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष पंकज बिष्ट तथा सभी ग्राम वासी मौजूद रहे।।
