पोखरी: हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी मेले ग्रामोद्योग मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब

 

चमोली: पोखरी में आयोजित 17वें हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध लोक गायक रोहित चौहान,सावन चमोली व गायिका हेमा करासी गीतों के नाम रही।
कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों में गढ़वाली जागर लोक परंपरा देर रात तक चली। सांस्कृतिक संध्या में जागीगे नंदा पाणी के पखवारे से शुरू कर परंपरागत लोक गीतों की मार्मिक प्रस्तुति दिखाई।
इसके बाद प्रसिद्ध लोक गायक रोहित चौहान,सावन चमोली एवं गायिका हेमा करासी ने गढ़वाली , जागरों, गीतों और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें आछरी जागर, ..काली गंगो कु काली पाणी..तेरू लैगा क्या बलु सजेगे..
.टीम गीतों पर जमकर दर्शक थिरके रहें।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आनंद सिंह राणा, स्टेट बैंक के मैनेजर विजय चौहान ,
नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत कलाकारों के गीतों की सराहना करते हुए कहा इस प्रकार के सुन्दर प्रस्तुति से हमारी संस्कृति आज देश विदेश तक प्रचार प्रसार हो रहा है। इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कलाकारों का फूल मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत,मुख्य अतिथि आनंद सिंह राणा स्टेट बैंक के मैनेजर विजय चौहान, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, रमेश चौधरी, अधिशासी अधिकारी रोशन, ताजबरसिंह राणा, व्यापार संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, सहित तमाम लोग मौजूद थे।मंच संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने किया