गढ़वाल भ्रातृ मंण्डल संस्था क्लेमेन्ट टाउन ने हरेला पर्व पर पेड़ संरक्षण संकल्प के साथ किया वृक्षारोपण।

Garhwal Fraternal Mandal organization Clement Town planted trees on the occasion of Harela festival with a pledge to conserve trees

 

देहरादूनःगढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेन्ट टाउन द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण से पहले संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वृक्ष संरक्षण की शपथ ली। “पेड मां के नाम“ अभियान के तहत संस्था के महासचिव दीपक नेगी की माता सरला देवी द्वारा पोषित नीम के पेड़ को रोपित किया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों व संदस्यों द्वारा रोपित एक एक पेड़ को संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई और यह भी निर्णय लिया गया कि जिस सदस्य का पेड़ सूखेगा उसे जर्माना भी देना पडे़गा। संस्था के सदस्यों द्वारा पीपलेश्वर महादेव मंदिर के पास गिरे सूखे पेड़ के स्थान पर एक पौधा रोपा गया ताकि सूखे हुऐ पेड़ की कमी को पूरा किया जा सके।
वृक्षा रोपण के बाद संस्था पदाधिकारियों व सदस्यों की आगामी समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आगामी 15 अगस्त को आयोजित किये जाने वाला स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। साथ ही राज्य स्थापना दिवस पर हर साल आयोजित किये जाने वाले गढ़ कौथिक के लिए अभी से रूपरेखा बनाई जाय व गढ़ कौथिक मेले को 5 दिन के लिए आयोजित किया जाय।
कार्यक्रम के दौरान संरक्षक कर्नल (से.नि.) एच.एम.बर्थवाल,रधुनंदन सिंह रावत,अध्यक्ष ओम प्रकाश बहुगुणा,उपाध्यक्ष अरूण थपलियाल,सुबोध नौटियाल,नीलम डोबरियाल,महासचिव दीपक नेगी,कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कोटनाला,सह कोषाध्यक्ष जितेन्द्र खंतवाल,सचिव ईश्वर सिंह नेगी,संस्कृतिक सचिव अनुराधा ध्यानी,सह संस्कृतिक सचिव यशवंत सिंह चांदकोटी,मीडिया प्रभारी भानु प्रकाश नेगी,सह मीडिया प्रभारी उमराव सिंह गुसाई, जनसंम्पर्क अधिकारी उत्तम सिंह रौथाण, लेखा परीक्षक वाचस्पति विडालिया,संयोजक डी.पी. बडूनी,भण्डार रक्षक रमेश चमोली,चिकित्सा सहायक रंजन नौटियाल समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।