अनिका 06 वर्ष निवासी काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, माना गांव पार्किंग के पास अपने माता-पिता से बिछड़ गई। इस दौरान वहाँ ड्यूटी पर मौजूद आरक्षी बृजेश कुमार एवं पीआरडी जवान सुरेन्द्र ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को अपने संरक्षण में लिया तथा उसके परिजनों की तलाश शुरू की।
काफी देर की ढूंढखोज और पुलिस जवानों के अथक प्रयासों से बालिका के परिजनों का पता लगाकर उसे सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
अपनी बच्ची को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों एवं मौके पर उपस्थित पर्यटकों ने पुलिस जवानों की तत्परता एवं मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस जवानों आभार व्यक्त किया।
