स्थापना दिवस पर पिपलेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ

 

देहरादून। भारुवाला ग्रांट वार्ड-79 स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर के 44वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर समिति की ओर से श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को कलश यात्रा के साथ कथा आयोजन का शुभारंभ हुआ। गुरुवार को कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास पं. देवी प्रसाद कांडपाल ने श्रद्धालुओं को देवी भागवत कथा का श्रवण कराया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे।

कथा के प्रथम दिवस मंदिर की महिला कीर्तन मंडली को यजमान बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कथा व्यास पं. देवी प्रसाद कांडपाल ने श्रद्धालुओं को देवी महात्म्य एवं धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश दिया।

मंदिर समिति के अनुसार कथा का आयोजन मंदिर के स्थापना दिवस 20 अगस्त तक चलेगा। समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश चमोली, सचिव विनोद कठेत, कोषाध्यक्ष पंकज ठाकुर, समिति के सलाहकार एवं स्थानीय पार्षद दीपक नेगी सहित ईश्वर थापा, अशोक सुंदरियाल, मनवर सिंह असवाल, पुनीत पवार, मधुसूदन पुरोहित समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

समिति की ओर से कथा व्यास आचार्य देवी प्रसाद कांडपाल के आशीर्वाद से वयोवृद्ध सदस्य विशम्बर काला तथा वार्ड पार्षद दीपक नेगी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।