The District Magistrate inaugurated the campaign in the district by conducting self-counting.
चमोली में जनगणना 2027 के लिए शुरू हुआ स्वगणना अभियान।
चमोली जिले में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्वगणना प्रपत्र भरकर जनगणना 2027 का शुभारंभ किया। जनपद में 10 से 24 अप्रैल तक जनगणना कार्यक्रम के तहत स्वगणना अभियान संचालित किया जाएगा। जिसके पश्चात जनपद में घर घर जाकर जनगणना कार्मिकों की ओर से जनगणना का कार्य किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष की जा रही जनगणना डिजिटल माध्यम से की जा रही है। जिसके तहत प्रत्येक नागरिक अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से se.censsus.gov.in वेबसाइड पर जाकर अपनी पूरी जानकारी दर्ज कर सकता है। जिससे जनगणना का कार्य सुगमता से किया जा सकेगा। जनपद में आगामी 24 अप्रैल तक स्वगणना अभियान संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से जनगणना अभियान में सहयोग करने की अपील की है। स्वगणना के पहले दिन जिलाधिकारी के साथ ही अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने भी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन स्वगणना प्रपत्र भरा।
