Journalist felicitation ceremony chaired by Chief Development Officer and District Magistrate in-charge Dr. Abhishek Tripathi at the 73rd State Industrial Development and Cultural Fair.
गौचर मेले में पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित, विकास मुद्दों पर खुलकर हुई चर्चा
चमोली : 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले में मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में पत्रकार सम्मान समारोह एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान पत्रकारों की ओर से जनपद की विकास योजनाओं पर किए जा रहे विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन और पत्रकारों के समन्वय से ही जनपद के विकास को गति मिल सकती है, जिसके लिए दोनों के बीच सतत संवाद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष गौचर मेले में जनपद स्तरीय पत्रकार वार्ता आयोजित कर प्रशासन की ओर से संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जाता है।
पहला सत्र : पत्रकार सम्मेलन

सत्र की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार राजपाल बिष्ट द्वारा अपनी बात रखने से हुई। इसके बाद पत्रकार शेखर रावत ने प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाली त्रैमासिक बैठक को नियमित करने की मांग उठाई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने त्रैमासिक बैठक का रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पत्रकार ललिता प्रसाद लखेड़ा ने आधार कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं के निराकरण का सुझाव दिया।
पत्रकार प्रमोद सेमवाल ने 108 एंबुलेंस वाहनों की स्थिति व खेता–मानमती में जल जीवन मिशन की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
गोपी डिमरी ने महिला बेस चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने,
भुवन शाह ने पीपलकोटी में एक्स-रे तकनीशियन की कमी,
कृष्ण कुमार सेमवाल ने जिला चिकित्सालय में पैथोलॉजी जांच की मॉनिटरिंग,
और संजय कुंवर ने चेनाप घाटी में यात्री सुविधाओं के विकास की आवश्यकता पर मुद्दे उठाए।
इस दौरान अनिल राणा, भानू प्रकाश, डॉ. अवतार सिंह, जगदीश पोखरियाल, रणजीत सिंह, लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी, पुष्कर रावत और सुभाष पिनोली ने उद्यान, सिंचाई, सड़क, पेयजल, शिक्षा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
दूसरा सत्र : पत्रकार सम्मान समारोह
द्वितीय सत्र में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी, महिपाल गुसाईं, लक्ष्मण राणा, दीपक कुमार, दिनेश जोशी, महेशानंद जुयाल, जितेंद्र पंवार, सुरेंद्र गड़िया सहित जनपद के अनेक पत्रकार व अधिकारी उपस्थित रह
